राजद गरीबों की आवाज: विधायक
खगड़िया। मध्य विद्यालय उसराहा में रविवार को राजद की ओर से सभा आयोजित कर सदस्यता अभियान च
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:52 AM (IST)
खगड़िया। मध्य विद्यालय उसराहा में रविवार को राजद की ओर से सभा आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रदेश सचिव पप्पू जी ने की।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता सह राजद विधायक श्रेया यादव ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ राजद है। राजद गरीबों की आवाज है। सामाजिक न्याय की पार्टी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फंसाया गया है। उन्होंने लोगों से राजद से जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रदेश राजद महासचिव अशोक कुमार राम, जिला प्रभारी महेश्वर चौरसिया, रंजू सहनी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें