रालोसपा एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है : उपेंद्र कुशवाहा
खगड़िया। रालोसपा एनडीए गठबंधन के संग मजबूती के साथ खड़ी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोसपा ग
खगड़िया।
रालोसपा एनडीए गठबंधन के संग मजबूती के साथ खड़ी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोसपा गठबंधन धर्म का निर्वहन करेगी। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से गुरुवार को कही। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री सूबे के पूर्व मंत्री डॉ. रेणु कुशवाहा के ससुर के निधन के बाद मातमपुर्सी को रांको, खगड़िया आए थे। इधर, रालोसपा सुप्रीमो ने महागठबंधन में जाने की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि एनडीए एकबार फिर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में देश का तेजी से विकास हो रहा है। बोले, एनडीए के सभी घटक दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मौके पर पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, डॉ. रेणु कुशवाहा, भाजपा नेता विजय ¨सह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। === ===