Move to Jagran APP

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान

खगड़िया। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट, खगड़िया का दसवां जिला सम्मेलन रेडक्रास भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर मंडल ने की। मंच संचालन किरणदेव यादव ने किया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन महासचिव प्रेमचंद्र सिन्हा ने करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:19 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान
केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान

खगड़िया। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट, खगड़िया का दसवां जिला सम्मेलन रेडक्रास भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर मंडल ने की। मंच संचालन किरणदेव यादव ने किया। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन महासचिव प्रेमचंद्र सिन्हा ने करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी है। कर्मचारियों को वाजिब अधिकार से वंचित करने की नीति बनाकर सभी विभागों के निजीकरण करने पर सरकार तुली हुई है। मुख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने छंटनी के खिलाफ संघर्ष का एलान किया। उन्होंने

loksabha election banner

समान काम का समान वेतन के सवाल पर संगठित होकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। जिलामंत्री अशोक ¨सह ने प्रगति तथा दिलीप कुमार ने लेखा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन में 35 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक मंडल में किरणदेव यादव को शामिल किया गया। सम्मानित अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल, जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह, उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ पासवान, जिला सचिव गोपाल पासवान, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.