पेज तीन: माकपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आज
खगड़िया। माकपा कार्यालय खगड़िया में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य, बिहार में भूमि संघर्ष के पुरोधा कृष्णकांत ¨सह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
खगड़िया। माकपा कार्यालय खगड़िया में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें माकपा के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य, बिहार में भूमि संघर्ष के पुरोधा कृष्णकांत ¨सह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मालूम हो कि जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव निवासी 94 वर्षीय माकपा नेता कृष्णकांत ¨सह का निधन बीते दिनों पटना स्थित माकपा मुख्यालय में हो गया। वे पुराने मुंगेर जिले में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। माकपा जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य सर्वोदय शर्मा, अजय कुमार भी भाग लेंगे। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। स्व. कृष्णकांत ¨सह के क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
=== ===