उपमुखिया की कुर्सी बचाने में सफल रहे पवन
खगड़िया। पचौत पंचायत के उप मुखिया पवन कुमार ¨सह विश्वास मत हासिल कर अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।
खगड़िया। पचौत पंचायत के उप मुखिया पवन कुमार ¨सह विश्वास मत हासिल कर अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक असंतुष्ट वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था।प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में उप मुखिया के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। पर्यवेक्षक के तौर पर गोगरी डीसीएलआर मो. मुस्तकीम उपस्थित थे। उप मुखिया के चुनाव में दो प्रत्याशी पवन कुमार ¨सह एवं प्रमोद यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। गोगरी डीसीएलआर मो. मुस्तकीम ने बताया कि पवन कुमार ¨सह को आठ और प्रमोद यादव को पांच मत प्राप्त हुए। इस तरह से पवन कुमार ¨सह तीन मतों से उप मुखिया की कुर्सी बरकरार रखने में सफल रहे। मौके पर पचौत मुखिया वीणा देवी, अशोक कुमार मंडल, विकास साह के अलावा वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
=== ===