केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे हम नेता
खगड़िया। सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष बच्चन सदा के नेतृत्व में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया।
खगड़िया। सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष बच्चन सदा के नेतृत्व में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि
केंद्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल रही है। दिन व दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। आमलोग महंगाई से त्रस्त हैं। वहीं राज्य में बढ़ता अपराध ¨चता का विषय है। सूबे में भ्रष्टाचार, महंगाई व घूसखोरी चरम पर है। पदाधिकारी को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। वहीं पवन कुमार ने कहा कि सरकार के मुलाजिमों की वजह से अब तक गरीबों को दी जाने वाले बासगीत पर्चा नहीं मिला है। आवास योजना का लाभ लाभार्थी को नहीं मिल रहा है। उन्होंने सभी गरीब भूमिहीनों को पक्का आवास देने की मांग की। उन्होंने शौचालय निर्माण में दी जाने वाली सहायता राशि जल्द भुगतान करने की मांग की। सभा के बाद नेताओं द्वारा 19 सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा गया। मौके पर राजाराम, रामचंद्र सदा, रामभरोसी सदा, निरंजन कुमार, राजेश सदा, राजकिशोर साह, सिकंदर सदा, अलौली प्रखंड अध्यक्ष आनंदी सदा, जिला उपाध्यक्ष विनोद सदा, जिला महासचिव रामबली राम, मदन सदा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
========