कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम और वित्त मंत्री का फूंका पुतला
खगड़िया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका।
खगड़िया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजेंद्र चौक पर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुएकांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने कहा कि विजय माल्या जैसे घोटालेबाज एवं भगोड़े को साथ देने वाले वित्त मंत्री अरुण जेटली को अपने पद से अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विजय माल्या के बयान से मोदी सरकार का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार घोटाले की सरकार बन चुकी है। मौके पर मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष सुजय कुमार, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ नजीर, वरीय नेता कुंदन कुमार सिन्हा, बुद्धदेव प्रसाद यादव, अर्जुन स्वर्णकार, अरुण ठाकुर, शैलेश यादव, नवीन यादव, रामचंद्र केसरी, अरुण ¨सह, मीनी कुमारी, इंद्रदेव पासवान, अभिषेक कुमार, शहनबाज अफरोज, चंदन यादव, रोशन कुमार, अवनी कुमार, कारेलाल आदि मौजूद थे।
=== ===