सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला
खगड़िया। कुशवाहा समाज की ओर से रविवार को सूबे के सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व कोशी कॉलेज से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते अस्पताल चौक पहुंचे। जहां सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को 'नीच' कह कर समस्त कुशवाहा समाज का अपमान किया है। यह उपेन्द्र कुशवाहा को चाहने वाले लोगों का भी अपमान है। वक्ताओं ने
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की। इतना ही नहीं सीएम से इस्तीफा भी मांगा। इस अवसर पर शैलेन्द्र वर्मा, पुलकेश्वर वर्मा, साकेत ¨सह गुड्डू, अमित कुमार मंटू, साकेब अहमद, उमेश ठाकुर, कृष्ण ¨सह, वीरेन्द्र ¨सह कुशवाहा, महेश्वर शर्मा, राजेश्वर यादव, नीलेश कुमार, मुकेश ¨सह, दिलीप ¨सह, बलराम कुमार, कार्तिक कुमार, श्यामसुंदर राम, संजीव कुमार यादव, मदन शर्मा, प्रीतम कुमार, विजय कुमार, गुरुरंजन कुमार, विवेकानंद ¨सह, राजकुमार, अनिल कुमार कुशवाहा, रोहित रंजन, संजय कुशवाहा, परमानंद ¨सह, लाल बिहारी ¨सह, रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।