कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस ने पेश की खगड़िया लोकसभा से दावेदारी
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित केएन क्लब सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का खगड़िया जिल
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित केएन क्लब सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का खगड़िया जिला
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने की। जबकि संचालन युवा कांग्रेस के नेता अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र ¨सह राठौड़ मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने पार्टी की
मजबूती पर बल दिया। कहा, कार्यकर्ता एकजुटता बनाए रखें। इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव से कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का व्यापक जनाधार है। कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस को दावेदारी पेश करनी चाहिए। वहीं कम से कम दो विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हो। मौके पर
वरीय नेता विनोद मालाकार, मनोज मिश्र, रेणु देवी आदि ने कहा कि खगड़िया आज भी विकास से कोसों दूर है। यह सात नदियों से घिरा हुआ है। इस जिले पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एकजुटता की बात कहते हुए कहा कि यहां कांग्रेस का व्यापक जानाधार है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार हो। मौके पर कांग्रेस नेता छत्रपति यादव, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, अरुण ठाकुर आदि मौजूद थे।
=== ===