Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parbatta Election Result 2025: LJP (R) के सामने RJD पस्त, बाबूलाल शौर्य 34 हजार मतों से जीते

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:02 PM (IST)

    परबत्ता विधानसभा सीट (Parbatta election Result) पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। लोजपा (आर) के नेता बाबूलाल शौर्य ने चुनाव जीत लिया है। राजद ने जदयू क ...और पढ़ें

    Hero Image

    परबत्ता विधानसभा सीट पर लोजपा (आर) के बाबूलाल शौर्य ने जीत हासिल की है। (फोटो- जागरण)

    डिजिटल डेस्क, परबत्ता (खगड़िया)। परबत्ता विधानसभा सीट (Parbatta Election Result 2025) पर लोजपा (आर) प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य ने जीत हासिल की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार को 34039 मतों के अंतर से हरा दिया। 27 राउंड तक की गिनती होने के बाद बाबूलाल शौर्य को 118677 मत हासिल हुए। वहीं राजद के डॉ. चंदन कुमार को 84638 मत हासिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीट पर इस बार आरजेडी और लोजपा (आर) के प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला था। आरजेडी ने इस बार जदयू के बागी विधायक डॉ. संजीव कुमार को टिकट दिया था।

    अंतिम आंकड़ा:

    • बाबूलाल शौर्य (लोजपा-आर)- 118677 
    • डॉ. संजीव कुमार (राजद)- 84638 
    • विनय कुमार वरुण (जन सुराज)- 3196 

    संजीव कुमार ने 2020 के चुनाव में जदयू की टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट लोजपा (आर) को गया, जिस कारण वह पाला बदलकर राजद से चुनाव लड़ रहे हैं।

    डॉ. संजीव कुमार ने पिछले चुनाव में राजद के दिगंबर प्रसाद तिवारी को महज 951 मतों से हराया था। इन्हें 76275 जबकि संजीव कुमार को 77226 मत हासिल हुए थे। वहीं 2015 के चुनाव में जदयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने बीजेपी के रामानुज चौधरी को पराजित किया था। इस बार मुकाबला काफी रोचक है क्योंकि जनसुराज ने भी विनय कुमार को मैदान में उतारा है।

    परबत्ता विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां एसपी के कुमार त्रिवेणी कुमार विधायक बने थे। इस बार चिराग पासवान ने बाबूलाल शौर्य के पक्ष में जमकर प्रचार किया था।

    यह भी पढ़ें- Khagaria election Result 2025: चंदन कुमार और बबलू कुमार के बीच कड़ा मुकाबला, खोई जमीन तलाश पाएगी JDU?

    यह भी पढ़ें- Alauli Seat Election Result 2025: पासवान परिवार की पारंपरिक सीट पर चुनौती कड़ी, पारस के बेटे करेंगे 'खेला'?