Move to Jagran APP

अररिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, किशोरी को लगी गोली

खगड़िया। मड़ैया ओपी के अररिया गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी से दहशत है। गोलीबारी की

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 09:15 PM (IST)
अररिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, किशोरी को लगी गोली
अररिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, किशोरी को लगी गोली

खगड़िया। मड़ैया ओपी

loksabha election banner

के अररिया गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी से दहशत है। गोलीबारी की घटना में उक्त गांव के सुबोध यादव की 16 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी जख्मी हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के ऋषिदेव यादव और दूसरे पक्ष के पप्पू यादव के बीच भूमि विवाद में जमकर गोलियां चली। जिसमें निर्दोष कोमल घायल हो गई।

ओपी प्रभारी राजकुमार साह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। जिसमें सुबोध यादव की पुत्री कोमल कुमारी जख्मी हुई है, जो किसी पक्ष से संबंध नहीं रखती है। इधर, घटना बाद जख्मी कोमल कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार बाद उसे रेफर कर दिया गया। कोमल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना में एक पक्ष के पप्पू यादव और दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोगरी एसडीपीओ पीके झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पदाधिकारी के ब्यान पर दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन ज्ञात और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

=== ===


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.