अब परबत्ता क्षेत्र में नहीं रहेगी बिजली आपूर्ति की समस्या
फोटो 12 = भरतखंड में पांचवां विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य विधायक ने किया शिलान्यास संवाद सूत्
फोटो 12
= भरतखंड में पांचवां विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य विधायक ने किया शिलान्यास
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया):
खगड़िया। परबत्ता प्रखंड के
इंटर विद्यालय भरतखंड के समीप दीनदयाल उपाध्याय ज्योति विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को सूबे के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आरएन ¨सह ने किया। यह परबत्ता विधान सभा क्षेत्र का पांचवा विद्युत उपकेंद्र है।
मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मौजूद थे। मौके पर इंटर विद्यालय भरतखंड के
परिसर में आयोजित सभा की अध्यक्षता
पूर्व सरपंच रउफ अली ने की।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक आरएन ¨सह ने कहा कि अब परबत्ता विधान सभा क्षेत्र में
बिजली आपूर्ति की समस्या नहीं रहेगी। बोले, सुशासन में हर घर बिजली पहुंचाई जाएगी। परबत्ता विधान सभा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।
नयागांव में आइटीआइ भवन के निर्माण को लेकर कवायद तेज है। जबकि झंझरा में पॉलिटेकनिक कॉलेज का निर्माण होना है। वहीं पसराहा में एएनएम कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ होगा। विधायक ने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में पूरा हो जाएगा। जबकि
जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में इस विद्युत उपकेंद्र के बन जाने से अब बिजली की कमी नहीं रहेगी। किसानों को इससे लाभ मिलेगा। सभा को प्रमुख धनंजय ¨सह, उपप्रमुख निरंजन यादव, पूर्व सरपंच रउफ अली, उमेश यादव, जुलुम यादव, जयप्रकाश झा, मो. इसराफिल, सच्चिदानंद कुंवर, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, पूर्व मुखिया जयजयराम चौधरी, राजेश कुमार रमण उर्फ पप्पू भगत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, सुबोध साह, एहसान खां, शंकर ¨सह, नन्दलाल मंडल, बंटू ¨सह आदि ने संबोधित किया। मौके पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार, जेई स्वीकृति रंजन, गोगरी एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल, बीडीओ डॉ. कुंदन आदि उपस्थित थे। === ===