भाजपा नगर ने कार्यकारिणी की सूची जारी की
खगड़िया। भाजपा नगर इकाई की एक बैठक रविवार को यांत्रिक कर्मशाला के समीप त्रिवेणी भवन म
खगड़िया। भाजपा नगर इकाई की एक बैठक रविवार को यांत्रिक कर्मशाला के समीप त्रिवेणी भवन में आयोजित की गई। जिसमें नगर कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अश्विनी चौधरी उर्फ रिपू ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, भी मौजूद थे। इस अवसर पर संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही 27 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अश्विनी चौधरी कार्यकारिणी सदस्य व अधिकारी की घोषणा की जिसमें राजा कुमार, राजेश कुमार निराला, रूपा कुमारी, रितेश शर्मा व अभिषेक राज को नगर उपाध्यक्ष, विपुल गुप्ता व नीरज सिंह को नगर महामंत्री, मनीष कुमार साह, सोनू चौधरी, राहुल कुमार दास व अभिनंदन कुमार को मंत्री, सत्येन्द्र कुमार को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया। घोषणा बाद नगर के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने पार्टी के दिशा-निर्देश के बारे में बताया। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव, रविराज, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह, जिला मंत्री कुलदीप आनंद, मनेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।