विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khagaria News: खगड़िया के सुधार गृह में लखीसराय के छात्र ने शौचालय में रखा एसिड पिया; अस्पताल में मौत

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Fri, 23 Dec 2022 03:50 PM (IST)

Khagaria News खगड़िया के सुधार गृह में एसिड पीने से छात्र की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा ...और पढ़ें

सुधार गृह में एसिड पीने से लखीसराय के छात्र की मौत, लड़की का फर्जी ID बनाने का था आरोप
सुधार गृह में एसिड पीने से लखीसराय के छात्र की मौत, लड़की का फर्जी ID बनाने का था आरोप

भागलपुर, जागरण संवाददाता। खगड़िया के सुधार गृह में एसिड पीने से एक छात्र की मौत का सनसनीखेज मामला सामना आया है। मजिस्ट्रेट नाथनगर की प्रखंड पदाधिकारी अंतिमा कुमारी के समक्ष सुधार गृह के आब्जरबेशन मिथिलेश कुमार और मृतक के पिता का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल (जेएलएनसीएच) में बयान लिया गया। बताया जा रहा है कि मौत के 10 घंटे के बाद दोपहर करीब तीन बजे बयान लिया गया है। कोरोना जांच के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी कराई गई।

साइबर क्राइम की टीम ने छात्र को किया था गिरफ्तार

मृतक लखीसराय का रहने वाला था। वह बेगूसराय के कालेज में इंटर में का छात्र था। कुछ दिन के बाद वह कोचिंग करने के लिए पटना चला गया। मृतक छात्र पर बेगूसराय की एक लड़की का फर्जी आइडी बनाने का आरोप था, जिसके चलते 20 दिन पहले साइबर क्राइम की टीम ने उसे पकड़कर खगड़िया के सुधार गृह में रखा गया था।

छात्र के घरवालों को नहीं दी गई सूचना

गुरुवार की रात उसने शौचालय में सफाई करने के मकसद से रखा एसिड पी लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में छात्र को बाल सुधार गृह के आब्जर्वेशन मिथिलेश कुमार उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक इलाज के बाद वहां के डाक्टर ने भागलपुर जेएलएनएमसीच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई।

पिता ने प्रबंधन पर लगाए आरोप

इधर, मृतक के पिता (पेशे से किसान) सुधार गृह में पुत्र की मौत के बाद सुधार गृह के कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे की घटना है, लेकिन उन्हें सुबह पांच बजे सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वे लोग सुबह सात बजे भागलपुर पहुंचे। तबतक बेटे की मौत हो चुकी थी। 

Lakhisarai News: मसुदन स्टेशन पर चक्का जाम, तीन घंटे बाधित रहा किऊल-जमालपुर रेलखंड; परीक्षार्थी रहे परेशान