चूना और ब्लीचिग का किया गया छिड़काव
खगड़िया। युवा शक्ति सेवा दल की ओर से विभिन्न पंचायतों में चूना और ब्लीचिग पाउडर का छिड़क
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:16 AM (IST)
खगड़िया। युवा शक्ति सेवा दल की ओर से विभिन्न पंचायतों में चूना और ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव किया गया। रहीमपुर मध्य पंचायत और संसारपुर पंचायत में मुख्य रूप से चूना और ब्लीचिग का छिड़काव किया गया। इस अभियान में पंचायत समिति सदस्य चंदन पासवान, छात्र परिषद के प्रदेश सचिव सुमित कुमार, युवा परिषद के जिलाध्यक्ष विक्की आर्य, जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार, जाप नेता अभिजीत चौहान, कन्हैया तिवारी और राजा शामिल हुए। इस मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए छिड़काव किया गया। लोगों से लॉकडाउन को सफल बनाने की अपील की गई। कहा गया कि इस बीमारी को हम भारत से तभी खत्म कर सकते हैं जब हम घरों में रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें