रालोसपा की मानव श्रृंखला 24 जनवरी को
खगडि़या। रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षा एवं रोजगार के
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 10:16 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:07 AM (IST)
खगडि़या। रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दे पर पार्टी की ओर से 24 जनवरी को सरकारी स्कूलों के सामने मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रालोसपा की ओर से इस मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा रसातल में जा रही है और सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। रालोसपा नेता ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर लगातार आंदोलन जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें