करवा चौथ पर्व धूमधाम से संपन्न
खगड़िया। जिले में करवा चौथ व्रत पर्व गुरुवार को संपन्न हुआ। महिलाओं ने उपवास रखकर पति के
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:39 PM (IST)
खगड़िया। जिले में करवा चौथ व्रत पर्व गुरुवार को संपन्न हुआ। महिलाओं ने उपवास रखकर पति के लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और रात में चलनी में चांद देखने बाद अन्न-जल ग्रहण किया। जगह-जगह महिलाएं समूह में पूजन करती दिखीं।
परबत्ता प्रखंड की प्रेरणा कुमारी, सीता कुमारी, प्रीति प्रिया, निशा, सुचिता आदि ने श्रद्धा के संग उपवास रख पूजा-अर्चना की। अलौली प्रखंड में भी सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत किया।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां गणेश जी की पूजा के लिए मन में संकल्प कर दिन भर निराहार रहकर शाम में गणेश, पार्वती, शिव, कार्तिक जी का पूजा कर रात्रि में चंद्र उदय के बाद आहार ग्रहण करती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें