विवाहिता का शव बरामद
खगड़िया। मानसी के अरैया गांव की 20 वर्षीया विवाहिता निशा देवी का शव गुरुवार को बरामद हुआ
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:23 PM (IST)
खगड़िया। मानसी के अरैया गांव की 20 वर्षीया विवाहिता निशा देवी का शव गुरुवार को बरामद हुआ है। उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई अथवा उसने खुदकुशी की, यह पहेली बरकरार है।
पुलिस ने शव का परीक्षण किया। मृतका के गले पर निशान पाया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फांसी लगाने से मौत हुई होगी। प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार के अनुसार मृतका के मायके वालों द्वारा अब तक बयान दर्ज नहीं कराया गया है। इसलिए अभी कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा। पोस्टमार्टम हेतु शव को भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें