जागरुकता साइकिल रैली निकाली गई
खगड़िया। डीएम अनिरुद्ध कुमार ने मतदाता जागरुकता रैली को समाहरणालय परिसर से गुरुवार को ह
खगड़िया। डीएम अनिरुद्ध कुमार ने मतदाता जागरुकता रैली को समाहरणालय परिसर से गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरुकता साइकिल रैली समाहरणालय गेट से शुरू होकर शहर के राजेंद्र चौक, एसडीओ रोड होते हुए विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। मतदाता जागरुकता साइकिल रैली में आमलोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे कुछ जगहों पर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हुई। रैली में शामिल पदाधिकारी एवं अन्य लोग मतदाता जागरुकता से संबंधित स्लोगन बोलते हुए चल रहे थे। रैली में लोग स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में लिए हुए थे। इस अवसर पर डीडीसी राम निरंजन सिंह, एडीएम शत्रुंजय मिश्र, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ब्रज किशोर चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार पियुष, जिला शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर सिंह, डीपीओ नजीबुल्ला, एमडीएम प्रभारी प्रबोध कुमार, सर्व शिक्षा अभियान प्रभारी सुरेंद्र कुमार आदि रैली में शामिल थे।