वर्चस्व को लेकर सोनवर्षा में चली गोलियां
खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में अवस्थित चौथम पंचायत के सोनवर्षा गांव में रविवार की स
खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में अवस्थित चौथम पंचायत के सोनवर्षा गांव में रविवार की सुबह वर्चस्व को लेकर दर्जनों चक्र गोलियां चली। हालांकि उक्त घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दियारा में गोली चलने की पहली घटना नहीं है। सोनवर्षा में रविवार की सुबह वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोली चली। मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा गांव के घोघल यादव व संजय यादव के बीच गोली चली। सूत्रों की माने तो संजय यादव अपने सहयोगियों के साथ नए गैंग की शुरुआत की है। कभी आतंक का पर्याय रह चुके घोघल यादव को परास्त कर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहा है। इसी वर्चस्वता का परिणाम रविवार की सुबह घोघल यादव के भतीजे ¨रकेश पर हवाई फाय¨रग कर उसे ललकारा। सूत्रों के अनुसार जबाव में घोघल यादव की ओर से भी फाय¨रग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुंजन कुमार सोनवर्षा गांव की ओर पुलिस बल के साथ कूच किया। जब तक पुलिस गांव पहुंची तब तक सभी अपराधी भाग चुके थे। उक्त मामले में ¨रकेश ने थाना में आवेदन देकर संजय यादव समेत 13 लोगों को आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब देखना है कि पुलिस किस प्रकार अपराध पर अंकुश लगाने में सफल होती है।
==========