Move to Jagran APP

किसान कर रहे इंतजार, कब खुलेगा धान अधिप्राप्ति केंद्र

खगड़िया। जिले के बेलदौर प्रखंड में छह हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। मक्का के

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:28 PM (IST)
किसान कर रहे इंतजार, कब खुलेगा धान अधिप्राप्ति केंद्र
किसान कर रहे इंतजार, कब खुलेगा धान अधिप्राप्ति केंद्र

खगड़िया। जिले के बेलदौर प्रखंड में छह हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। मक्का के बाद धान ही यहां की मुख्य फसल है। किसान धान काटकर घर ला चुके हैं। लेकिन बिक्री की समस्या बनी हुई है। अब तक धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू नहीं हुआ है। किसान दर-दर की ठोकर खाने को विवश है। वे दलालों के हाथों फसल बेचने को विवश है। निर्धारित अवधि के तीसरे दिन भी प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुल सका। महिनाथ नगर के किसान दिनेश मंडल ने बताया कि रबी फसल की बुआई को लेकर खेत परती पड़ा हुआ है। रुपये नहीं रहने के कारण ट्रैक्टर चालक खेत जोतने से इंकार कर दिया है। 15 दिनों से तैयार धान की फसल को बेचने के लिए मोहताज बने हुए हैं, लेकिन धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुला है। जबकि अधिकारियों ने 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने की बात कही थी। महाजन उधार में 11 से 13 सौ रुपये प्रति ¨क्वटल धान लेने को तैयार है। अब रबी की खेती कैसे होगी। किसानों ने बताया कि खरीदारी में विलंब का सीधा लाभ बिचौलिया एवं व्यापारी उठा रहे हैं।

loksabha election banner

=======

कहते हैं बीसीओ जितेन्द्र कुमार

15 नवंबर से 31 मार्च के बीच धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलकर धान खरीदा जाना है। रिपोर्ट तैयार कर भेजा जा रहा है। निर्देश मिलने के बाद अधिप्राप्ति केंद्र खोला जाएगा। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1750 रुपये ¨क्वटल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.