गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन 19 नवंबर को
खगड़िया। मध्य बौरने पंचायत अंतर्गत देवका ठाकुरबाड़ी में शनिवार को एक से चार दिसंबर तक ह
खगड़िया। मध्य बौरने पंचायत अंतर्गत देवका ठाकुरबाड़ी में शनिवार को एक से चार दिसंबर तक होने वाले चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता को लेकर पंचायत के मुखिया पप्पू मार्कंडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यज्ञ कमेटी के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में गायत्री परिवार के जिला संयोजक अर¨वद प्रसाद हिमांशु एवं गायत्री शक्तिपीठ खगड़िया के ट्रस्टी डॉ. आमोद कुमार ने भूमि पूजन के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। बैठक में जानकारी दी गई कि 19 नवंबर को महायज्ञ हेतु भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही कहा कि गायत्री शक्तिपीठ के मंजू कुमारी के नेतृत्व में घर-घर जाकर यज्ञ को सफल बनाने हेतु संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही दीप यज्ञ व प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डॉ. आमोद कुमार ने कहा कि यज्ञ हेतु भूमि पूजन में सहरसा के संयोजक अरुण कुमार जयसवाल भी मौजूद रहेंगे। जो कई यज्ञ को सफल करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ की सफलता को लेकर क्षेत्र में भी व्यापक रुप से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर यज्ञ समिति के संयोजक चंद्रशेखर ¨सह, कोषाध्यक्ष सह सरपंच मंगलदीप कुमार, राजन कुमार, बेचन ¨सह, ज्योति कुमार, नवीन ¨सह, गुरुदेव पासवान, विजय पोद्दार, मुकेश ¨सह, हेमंत कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।