Move to Jagran APP

परबत्ता में ऑटो पलटने से एक दर्जन महिलाएं जख्मी

खगडि़या। परबत्ता थाना क्षेत्र के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर सिराजपुर और श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:08 PM (IST)
परबत्ता में ऑटो पलटने से एक दर्जन महिलाएं जख्मी
परबत्ता में ऑटो पलटने से एक दर्जन महिलाएं जख्मी

खगडि़या। परबत्ता थाना क्षेत्र के महेशखूंट-अगुवानी पथ पर सिराजपुर और श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव के बीच शनिवार की सुबह एक ऑटो पलटने से एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। जख्मियों में सभी रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत के मोजाहिदपुर तथा रहीमपुर गांव के हैं। जख्मियों में सभी महिलाएं हैं। इसमें मोजाहिदपुर गांव के नूतन देवी, उषा देवी, लता देवी, रेखा देवी, अनिता देवी, बाजो देवी, मधु देवी, लूखो देवी तथा रहीमपुर के छोटी देवी, आशा देवी आदि शामिल हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से आरंभिक उपचार बाद पांच को रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनपी मेहरा के अनुसार बाजो देवी, लता देवी, रेखा देवी, अनिता देवी और उषा देवी को रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार एक ऑटो पर सवार होकर सभी अगुवानी गंगा घाट से स्नान कर घर लौट रहे थे कि यह घटना घटी। बताया जाता है कि चालक की लापरवाही से यह घटना हुई। चालक ऑटो समेत भागने में सफल रहा। परबत्ता थाना के सहायक दरोगा मुकेश कुमार ने बताया कि ऑटो दुर्घटना में एक दर्जन यात्रियों के जख्मी होने की खबर है। ऑटो और चालक का पता लगाया जा रहा है। सूचना पर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने सीएचसी पहुंच घायलों का हालचाल जाना।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.