Move to Jagran APP

गोगरी में मिला डेंगू का मरीज, नहीं हो रही फॉ¨गग

खगड़िया। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:21 PM (IST)
गोगरी में मिला डेंगू का मरीज, नहीं हो रही फॉ¨गग
गोगरी में मिला डेंगू का मरीज, नहीं हो रही फॉ¨गग

खगड़िया। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर के वार्ड नंबर-19 में एक और डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। जमालपुर बाजार के स्वर्ण व्यवसाई पप्पू गुप्ता की पत्नी मनीषा कुमारी बीते कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जिनकी जांच रविवार को रेफरल अस्पताल गोगरी में कराई गई, तो डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिनका इलाज चल रहा है। जबकि वार्ड 18 में एक मरीज और मिलने की जानकारी मिली है। पूर्व में मुश्किपुर, महेशखूंट में भी डेंगू मरीज मिले। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश के अनुसार अस्पताल में एक डेंगू मरीज ही पहुंचे हैं। हां, कोई बाहर ही बाहर इलाजरत है तो इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। बहरहाल डेंगू मरीज की संख्या क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। जबकि रोकथाम को लेकर कोई उपाय अब तक नहीं किए गए हैं। साफ- सफाई का अभाव व जल जमाव के कारण डेंगू का प्रसार होता है।

loksabha election banner

बताते चलें कि 2015 में डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था। सौ से उपर लोग आक्रांत हुए थे। तब बड़ी मुश्किल से डेंगू पर काबू पाया जा सका था। पुन: वर्ष 16 एवं 17 में भी डेंगू ने नगर पंचायत को अपनी चपेट में लिया। अब फिर से डेंगू का प्रभाव क्षेत्र में नजर आ रहा है। फॉ¨गग भी नहीं कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार मच्छर की रोकथाम को ले पूर्व में दवा का छिड़काव हुआ था। फॉ¨गग मशीन गत वर्ष अस्पताल को मिला, जो खराब है। जबकि नपं के कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि नपं में फॉ¨गग मशीन है। शीघ्र छिड़काव किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.