लोजपा की बैठक में बूथ कमेटी के गठन पर चर्चा
खगडि़या। लोजपा की प्रखंड इकाई की बैठक मालपा में की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड
खगडि़या। लोजपा की प्रखंड इकाई की बैठक मालपा में की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव पासवान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर कमिटी का गठन किया जा रहा है। जबकि लोजपा नेता मिथिलेश निषाद ने कहा कि अभी से ही कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का काम है। वहीं पूर्व विधायक सुनीता शर्मा ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ होती है। बैठक में दलित सेना के जिलाध्यक्ष विद्यानन्द पासवान, कार्तिक गुप्ता, शिव जी पासवान, जय नारायण ¨सह, मनोरंजन ¨सह, प्रकाश पासवान, अशोक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। === ===