पेड़ की टहनी काटने के विवाद में मारपीट, नौ घायल
खगड़िया। पेड़ की टहनी काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्ष के कु
खगड़िया। पेड़ की टहनी काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्ष के कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर कर दिया।
घटना रविवार को थाना क्षेत्र के रोहियामा बहियार में घटित हुई। जानकारी के मुताबिक खर्रा बासा गांव निवासी दिनेश साह के बागीचे में लगे पेड़ की टहनी काटने का आरोप रोहियामा गांव निवासी दूर्गी चौधरी पर लगाया गया। जिस पर दोनों पक्ष के बीच तू- तू, मैं-मैं मारपीट में तब्दील हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के कुल 9 लोग घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष के खर्रा बासा के दिनेश साह, हीरालाल साह, कपिलदेव साह, मुरारी साह एवं नीरज कुमार, जबकि दूसरे पक्ष के रोहियामा गांव निवासी दूर्गी चौधरी, भोला चौधरी, किशुनदेव चौधरी एवं कुंदन कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। === ===