गरीबी नहीं बनी बाधा, हॉकी में उड़ान भर रही है अंजू
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित हाजीपुर निवासी अंजू कुमारी जब मैदान में हॉकी स्टिक लेकर उतर
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित हाजीपुर निवासी अंजू कुमारी जब मैदान में हॉकी स्टिक लेकर उतरती है, तो विपक्षी टीम के होश उड़ जाते हैं। विपक्षी टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ता है। अंजू के पिता मजदूरी करते हैं और मां गृहिणी हैं। लेकिन गरीबी को अंजू ने आड़े हाथों नहीं आने दिया है। उनके मां-पिता भी हर हमेशा साथ खड़े रहते हैं। खगड़िया हॉकी के कोच विकास कुमार कहते हैं कि अंजू बेहतरीन खिलाड़ी है। उसमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। अंजू के पिता कैलाश रजक और मां गौरी देवी ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर नाज है। मालूम हो कि अभी तक अंजू छह बार नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है। दो दफा जूनियर नेशनल और दो सीनियर नेशनल में भाग ले चुकी है।
वह कोशी कॉलेज खगड़िया की छात्रा है। अंजू की मां गौरी देवी कहती है कि, जब शुरूआत में अंजू हॉकी स्टिक लेकर खेलने जाती थी, तो कुछ लोग ताना देते थे। लेकिन, आज ये लोग ही प्रशंसा करते थकते नहीं है।