चहुं ओर बह रही है श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की त्रिवेणी
खगड़िया। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की सरिता प्रवाहित हो रही है। दुर्गा मं
खगड़िया। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की सरिता प्रवाहित हो रही है।
दुर्गा मंदिरों में मंगलवार की देर रात प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया। पट खुलते ही सभी दुर्गा मंदिरों में माता की दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के लोहापट्टी, दक्षिणी रेलवे कालोनी, बबुआगंज, सन्हौली, आर्य समाज, दाननगर आदि दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की दर्शन व पूजा-अर्चना की। बुधवार को पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ अल सुबह से ही देखी गई। सन्हौली बड़ी दुर्गा स्थान में दूर-दराज से आकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने माता को खोंईचा भी भरा।
वहीं चौथम दुर्गा स्थान में मंगलवार की देर रात निशा पूजा के बाद राजा मुरारी के परिजनों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। युवराज शंभू ने बताया कि मंगलवार की देर रात तांत्रिक पूजा की गई। तत्पश्चात निशा पूजा की गई। वहीं सोनवर्षा घाट, धुतौली व ठुठ्ठी मोहनपुर स्थित दुर्गा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।