सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कायम : डॉ. सुहेली
खगडि़या। विपक्षी पार्टियों द्वारा सूबे की सरकार के विरुद्ध भ्रामक प्रचार कर बदनाम करने की स
खगडि़या। विपक्षी पार्टियों द्वारा सूबे की सरकार के विरुद्ध भ्रामक प्रचार कर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सरकार सूबे में न्याय के साथ विकास कर रही है। उक्त बातें जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता ने पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज सूबे का चहुंमुखी विकास हुआ है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कायम है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, राज्य परिषद सदस्य साधना देवी, जिला कोषाध्यक्ष सुनील केडिया, सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुबोध यादव, मो. शहाबुद्दीन, संजय कुमार ¨सह कुशवाहा, प्रवक्ता सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।