पहले पति चल बसे और अब पुत्र
खगड़िया। गोगरी-मुंगेर दियारा क्षेत्र के झौआ बहियार में शुक्रवार को डूबने से दो किशोर
खगड़िया। गोगरी-मुंगेर दियारा क्षेत्र के झौआ बहियार में शुक्रवार को डूबने से दो किशोर की मौत बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों की चीख-पुकार और क्रंदन से माहौल गमगीन है। मृतक प्रदीप की मां ¨पकी देवी का तो रो-रोकर हाल बेहाल है। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है। पति राजेश का साथ तो दो साल पूर्व ही छूट गया था। दुर्घटना में असमय राजेश की मौत हो गई थी। अब इस घटना में इकलौता पुत्र भी साथ छोड़ गया। पति की मौत बाद वह खुद मेहनत मजदूरी कर अपने दो बच्चे, एक पुत्र व एक पुत्री का लालन-पालन कर रही थी। प्रदीप मां का लाडला था। जिसकी मौत ने उसे और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। वह बार-बार अपनी पुत्री को देख कह रही थी- भाय कहां छौ रे बेटा। वहीं मृतक प्रदीप के वृद्ध दादा धारो पासवान की मुंह से आवाज ही नहीं निकल रही थी। वे मुंह पर गमछा रखकर सुबक रहे थे। कहा, पहले पुत्र गया और अब पोता को भी भगवान ने बुला लिया। ग्रामीण किसी तरह ढांढस बंधाते दिखे। सोम के परिजनों का भी वही हाल था। पिता नरेश दास व मां अनीशा देवी के कंद्रन से माहौल गमगीन हो उठा था। छोटा भाई निब्बु भैया के शव के साथ लिपट कर रो रहा था।इससे हर किसी की आंखों में आंसू आ जा रहे थे।