भाकपा की तीन दिवसीय पदयात्रा कल से
खगड़िया। आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र बेलदौर में शुक्रवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक आयोजित की
खगड़िया। आर्यभट्ट अध्ययन केंद्र बेलदौर में शुक्रवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अश्विनी शर्मा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद ¨सह ने कहा कि मोदी सरकार की विफलता से आमजन को अवगत कराने के लिए बेलदौर अंचल क्षेत्र में 23 से 25 सितंबर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। कहा कि इसमें सभी कार्यकर्ता जमजुट कर भाग लें। वहीं 27 सितंबर को बेलदौर में अंचल कमेटी की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के पूर्व विधायक सत्यनारायण ¨सह शिरकत करेंगे। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण गरीब जनता का हाल बेहाल हो गया है। बिहार में हत्या, लूट का सिलसिला जारी है। महादलितों, महिलाओं और वंचितों पर हमले बढ़े हैं। कहा कि भाकपा इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। भाकपा नेता ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों ने अपने घरों में शौचालय तो बना लिए हैं, लेकिन सहायता राशि के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते- लगाते थक गए हैं। मौके पर र¨वद्र यादव, गणेश ¨सह, दिनेश शर्मा, विनोद शाह, उमेश सदा के अलावा दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।