जमालपुर बायपास : नाक पर रूमाल लेकर गुजरते हैं राहगीर
खगड़िया। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर स्थित जमालपुर बायपास सड़क की स्थिति दिनोंदिन दयनीय होती ज
खगड़िया। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर स्थित जमालपुर बायपास सड़क की स्थिति दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है। इस सड़क होकर गुजरना नाकों चने चबाने के समान है। बायपास सड़क पर एक तरफ जल जमाव है, तो दूसरी ओर गंदगी की अंबार। लोग नाकों पर रूमाल रख आवागमन को विवश है। बायपास का उपयोग बस तथा ऑटो स्टैंड के रूप में भी होता है। उक्त सड़क पर यात्रियों की भीड़ रहती है। यहां सब्जी मंडी भी है। संध्या में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश होने पर तो स्थिति नारकीय हो जाती है। राजद नेता मनोज निषाद कहते हैं कि नपं प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं देती है। जबकि नपं की यह मुख्य जगह है। यहां साफ-सफाई तक नहीं कराई जाती है। इसे लेकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों में आक्रोश भी है।
====== बायपास सड़क की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। सब्जी मंडी होने के कारण लोग पास के गड्ढे में कचरा फेंकने की बजाय सड़क किनारे ही डाल देते हैं। बारिश होने पर जल जमाव होता है। यहां स्थाई जल जमाव नहीं है।
= शशिकला देवी, अध्यक्ष, नगर पंचायत गोगरी जमालपुर।