बाढ़ राहत : भाकपा ने दी आंदोलन की धमकी
खगडि़या। बाढ़ पीड़ितों को अब तक राहत नहीं मुहैया कराए जाने पर भाकपा नेता ने क्षोभ प्रक
खगडि़या। बाढ़ पीड़ितों को अब तक राहत नहीं मुहैया कराए जाने पर भाकपा नेता ने क्षोभ प्रकट किया है। भाकपा जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद ¨सह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर ¨सह ने कहा है कि जिले में एक लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है। सदर प्रखंड से लेकर मानसी, गोगरी और परबत्ता प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में है। कई गांवों का सड़क संपर्क भंग है, परंतु प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। समुचित नाव तक की व्यवस्था नहीं की गई है। भाकपा नेताओं के अनुसार 65 हजार एकड़ में लगी मकई, धान, मवेशी चारा एवं सब्जी की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। नेताओं ने जिला प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में नाव की व्यवस्था करने तथा अविलंब राहत कार्य चलाने की मांग की है। कहा कि रिलीफ कोड के मुताबिक बाढ़ पीड़ितों को राहत दिया जाए। भाकपा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच अविलंब राहत वितरण नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है।