सात वर्षीय रविश की मौत बाद मचा कोहराम
खगड़िया। प्रखंड के रामपुर पंचायत की रामपुर गांव में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने स
खगड़िया। प्रखंड के रामपुर पंचायत की रामपुर गांव में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से रामपुर बिचली टोला निवासी रमेश साह के सात वर्षीय पुत्र रविश कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविश गांव के अन्य बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया था। इस क्रम में फिसल कर वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पानी से अचेता अवस्था में उसे निकाला। इसके बाद रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बिचली टोल में गुरुवार को चूल्हे नहीं जले। इधर, मुखिया कृष्णानंद यादव ने मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना दी। वहीं गोगरी सीओ कुमार र¨वद्रनाथ ने कहा कि बालक की डूबकर मरने की सूचना मिली है। प्रावधान के अनुसार मृतक बालक के परिजन को सहायता दी जाएगी।