संपत्ति विवाद में छोटे ने बड़े भाई सहित तीन को किया जख्मी
खगड़िया। परबत्ता थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर-रुपहौली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई सत्यनारायण
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 09:53 PM (IST)
खगड़िया। परबत्ता थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर-रुपहौली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई सत्यनारायण पंडित ने अपने बड़े भाई गणेश पंडित, भाभी सरिता देवी व भतीजी अंजनी देवी को कुदाल से हमला कर जख्मी कर दिया। घटना रविवार सुबह की है। सभी घायलों को उपचार हेतु परबत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गणेश पंडित को प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी जानकारी परबत्ता अस्पताल के डॉ. गजेन्द्र कुमार ने दी। परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह ने बताया कि घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जख्मी के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है। == ====
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें