Move to Jagran APP

दैनिक जागरण का 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' महाअभियान आज से

खगड़िया। 'दैनिक जागरण' की ओर से 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' महाअभियान का शुभारंभ बुधवार से होने जा रहा

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 09:47 PM (IST)
दैनिक जागरण का 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' महाअभियान आज से
दैनिक जागरण का 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' महाअभियान आज से

खगड़िया। 'दैनिक जागरण' की ओर से 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' महाअभियान का शुभारंभ बुधवार से होने जा रहा है। 18 जुलाई से आरंभ होने वाले इस अभियान का समापन 28 जुलाई को होगा। इस दौरान शहर से लेकर सुदूर गांव-देहात में पौधरोपण किए जाएंगे। वहीं पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन को लेकर संकल्प लिया जाएगा। आम और खास सभी को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

loksabha election banner

'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' महापर्व का शुभारंभ जिला मुख्यालय के बापू पार्क, बलुआही से होगा। मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव कामत, प्रभारी डीएम सह डीडीसी राम¨नरजन ¨सह, नगर सभापति सीता कुमारी, पूर्व सभापति मनोहर कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कांग्रेस नेता अखिलेश विद्यार्थी, योगपरी श्रेया त्यागी, व्यायामाचार्य महेंद्र त्यागी, बापू मध्य विद्यालय, बलुआही के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र, डॉ. संतोष, डॉ. एच. प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. सुनील, शिक्षाविद् मनीष कुमार ¨सह, डॉ. एससीआर चंदेल, मुखिया मनीषा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार यशवंत आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 9.00 बजे आरंभ होगा।

======


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.