Move to Jagran APP

संभावित बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, खगड़िया : संभावित बाढ़ को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुक

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 09:35 PM (IST)
संभावित बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां पूरी
संभावित बाढ़ को लेकर सभी तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, खगड़िया :

loksabha election banner

संभावित बाढ़ को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसको लेकर जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने सभी अंचलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

सभी प्रखंडों में नाव की भी व्यवस्था की गई है। सदर प्रखंड में निजी नाव की संख्या 31 है, वहीं एकरारनामा 29 नाव का किया गया है। अलौली प्रखंड में 50 नाव है, जबकि 45 नाव का एकरारनामा किया गया है। मानसी में 21 नाव के विरुद्ध चार, चौथम में 37 नाव के विरुद्ध दस, बेलदौर में 30 नाव के विरुद्ध 15, गोगरी में 35 नाव के विरुद्ध 25, परबत्ता में 20 नाव के विरुद्ध 13 नाव का एकरारनामा किया गया है। इसके अलावा पुरानी सरकारी नाव की संख्या सदर प्रखंड में परिचालन योग्य 32 है। अलौली में 21, मानसी में दस, चौथम में 15, बेलदौर में 14, गोगरी में 32 व परबत्ता में 33 नाव है।

संभावित बाढ़ को लेकर सभी प्रखंड में जेनरेटर, टेंट व महाजाल की व्यवस्था की गई है। सदर प्रखंड में 20 टेंट उपलब्ध कराया गया है। वहीं अलौली में 12, मानसी में 12, चौथम में 12, बेलदौर में 12, गोगरी में 25 व परबत्ता में 12 टेंट उपलब्ध कराए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंड में सत्तू, नमक, गुड, मोमबत्ती, दियासलाई व अन्य राहत सामग्री को लेकर तीन बार निविदा प्रकाशित की गई है। जिले के विभिन्न प्रखंड में पॉलीथीन शीट उपलब्ध कराया गया है। सदर प्रखंड में एक हजार पॉलीथीन शीट की व्यवस्था की गई है। वहीं अलौली में 15 सौ, मानसी में सात सौ, चौथम में 150, बेलदौर में 270, गोगरी में 525 व परबत्ता में 359 पॉलीथीन शीट की व्यवस्था की गई है। जबकि जिले के विभिन्न प्रखंडों में पर्याप्त मात्रा में दवा भंडारण की व्यवस्था की गई है। पशुचारा व पशु रोग से संबंधित दवा की भी व्यवस्था की गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ से बचने के लिए ऊंचे स्थानों को भी चिन्हित कर लिया गया है। खाद्यान्न संधारण हेतु कुल 14 गोदामों को चिन्हित किया गया है। वहीं खोज-बचाव एवं राहत दलों का भी गठन कर लिया गया है। अलौली में बचाव व राहत दल की संख्या 21 है। गोताखोरों की संख्या 11 है। सदर प्रखंड में राहत दलों की संख्या 26 व गोताखोरों की संख्या 48, मानसी में राहत दलों की संख्या सात व गोताखोरों की संख्या 21, चौथम में राहत दलों की संख्या 13 व गोताखोरों की संख्या 30, गोगरी में राहत दल की संख्या 25 व गोताखोरों की संख्या पांच एवं परबत्ता में राहत दलों की संख्या 16 व गोताखोरों की संख्या 18 व बेलदौर में राहत दलों की संख्या दस व गोताखोरों की संख्या 18 है। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी समेत बाढ़ प्रमंडल के अधिकारियों को संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट रहने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.