'मन की बात' से मिलती है प्रेरणा
खगड़िया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया
खगड़िया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया। मौके पर जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का सीधा प्रसारण सुना। जिला मुख्यालय में बूथ संख्या 126 के पास भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और 'मन की बात' को सुना। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज कुमार, देवानंद स्वामी, मोहन ¨सह, अमित कुमार चौधरी, सुभाष जी, शैलेश, शुभम आदि मौजूद थे। वहीं परबत्ता प्रखंड में रविवार को विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' का सीधा प्रसारण सुना। निर्धारित समय से पूर्व ही कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता रेडियो लेकर बैठ चुके थे। कन्हैयाचक गांव में प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू हजारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' का सीधा प्रसारण सुना। मौके पर राजेश्वर मिश्र, मीना देवी, पप्पू, बबलू, अजीत कुमार उर्फ नटवर आदि मौजूद थे। इनलोगों ने कहा कि 'मन की बात' से प्रेरणा मिलती है।