महादलितों की लड़ाई लड़ेगा राजद : डॉ. रघुवंश प्रसाद ¨सह
खगड़िया। जब तक ऊंच-नीच, भेदभाव, जाति-पाति खत्म नहीं होगा तब तक देश कभी आगे नहीं बढ़ेगा। उक्त बातें स्
खगड़िया। जब तक ऊंच-नीच, भेदभाव, जाति-पाति खत्म नहीं होगा तब तक देश कभी आगे नहीं बढ़ेगा। उक्त बातें स्थानीय केएन क्लब परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद ¨सह ने 'बहिष्कृत हितकारिणी सभा' को संबोधित करते हुए रविवार को कही।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जाति व्यवस्था में बुराई है। उन्होंने लोगों से सवाल किया, गंदा करने वाला बड़ा आदमी है कि सफाई करने वाले। मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने बहिष्कृत हितकारिणी महासभा का गठन किया था। जननायक कर्पूरी ठाकुर की भी चर्चा की। बोले, डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग को अपनाना होगा। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के प्रसिद्ध वाक्य 'शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो' को दोहराया। कहा, लड़ना पड़ेगा। संगठन बनाइए और संघर्ष की तैयारी करें। कहा, राजद महादलितों की लड़ाई लड़ेगा, इसकी शुरुआत खगड़िया की धरती से हो चुकी है। खगड़िया की ¨चगारी पूरे प्रांत और देश तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से सावधान हो जाएं।
मौके पर उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमकर प्रशंसा की। कहा, लालू प्रसाद दबे-कुचले को जगाते हैं। यही कसूर लालू का है, इसलिए उन्हें करावास हो गया। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी की चर्चा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा, आरक्षण की समीक्षा के बहाने इसे समाप्त करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बोले, जब तक गैर बराबरी खत्म नहीं होगी, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, राजद युवा नेता गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव, उपेन्द्र यादव, रामानंद ¨सह, बहिष्कृत हितकारिणी सभा के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू डोम, वरीय राजद नेता नरेश सहनी, सुजय यादव, कृष्णबोल निषाद, विजय कुमार, स्वराज अभियान के विजय कुमार ¨सह, गौतम गुप्ता, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।