Move to Jagran APP

अगस्त तक चालू हो जाएगा बीपी मंडल सेतु : सांसद

खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने जदयू के

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 08:15 PM (IST)
अगस्त तक चालू हो जाएगा बीपी मंडल सेतु : सांसद
अगस्त तक चालू हो जाएगा बीपी मंडल सेतु : सांसद

खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने जदयू के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। वहीं संचालन पार्टी के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ने किया।

prime article banner

इधर, जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनडीए गठबंधन को मजबूत करने व अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। वहीं जदयू नेताओं ने जिले की समस्या की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सांसद को किसानों की समस्या से रूबरू कराया। कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए किसानों को तीन-तीन वर्ष भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद से इस समस्या को संसद में उठाने की मांग की। सांसद ने सभी लोगों की समस्या व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने सूबे में हो रहे न्याय के साथ विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल सेतु का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। यह सेतु जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु में एप्रोच पथ हेतु जमीन अधिग्रहण के लिए भी विभाग को कहा गया है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाइ के तहत बेला से रानी सकरपुरा होते हुए बरैय कोनिया तक सड़क निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि खगड़िया के कोने-कोने तक विकास हो। वहीं सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया गया है। बोले, बीपी मंडल सेतु पर भी अगस्त तक वाहनों का परिचालन आरंभ हो जाएगा। उन्होंने एनडीए गठबंधन की मजबूती पर भी चर्चा की। बैठक से पूर्व जदयू कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सांसद व विधान पार्षद को चादर देकर सम्मानित किया। वहीं पार्टी के राज्य परिषद सदस्य अशोक ¨सह ने बूके देकर सम्मानित किया। इसी तरह पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश ¨सह ने भी सांसद को माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर पार्टी के जिला महासचिव संजय ¨सह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयकुमार सिन्हा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष र¨वद्र कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, वरीय नेता शंभू झा, मुखिया अंजू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष साधना देवी, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, पार्वती

देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रूस्तम अली, प्रखंड अध्यक्ष खड़ग कुमार विजय, अनिल ¨सह, राजनीति प्रसाद ¨सह, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.