Move to Jagran APP

डीएम ने जीएन तटबंध का लिया जायजा, कहा, अलर्ट मोड में रहें

गंगा में उफान है। जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इसे देखते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने बुधवार को गंगा की बाढ़ से सुरक्षा को लेकर बने गोगरी नारायणपुर तटबंध का सघन जायजा लिया

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 11:28 PM (IST)
डीएम ने जीएन तटबंध का लिया जायजा, कहा, अलर्ट मोड में रहें
डीएम ने जीएन तटबंध का लिया जायजा, कहा, अलर्ट मोड में रहें

जासं, खगड़िया: गंगा में उफान है। जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इसे देखते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने बुधवार को गंगा की बाढ़ से सुरक्षा को लेकर बने गोगरी नारायणपुर तटबंध का सघन जायजा लिया। मालूम हो कि बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर खगड़िया के खारा धार स्लूस गेट के पास 33.76 मीटर था। जो शाम में बढ़कर 33.83 मीटर हो गया। डीएम आलोक रंजन घोष ने खारा धार स्लूस गेट का भी जायजा लिया। इस मौके पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक के कार्यपालक अभियंता अमर सिंह, विभागीय एसडीओ रेणुका चौधरी, जेई सतेंद्र कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

उन्होंने जीएन तटबंध के तेमथा करारी, बिशौनी स्थल आदि का भी जायजा लिया। बालू भरे बोरा के स्टाक आदि कि जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए अलर्ट मोड में रहें।

बाढ़ के पानी से घिरा 150 घर

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : तेमथा करारी पंचायत की वार्ड नंबर- दो, शर्मा टोला गंगा की बाढ़ के पानी से घिर चुका है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। करीब डेढ़ सौ घर गंगा की बाढ़ के पानी घिरा हुआ है। यहां के लोगों को अब तक प्रशासन की ओर से नाव नहीं मुहैया कराए गए हैं। तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी ने कहा कि नाव को लेकर अंचल अधिकारी को जानकारी दिए हैं। यहां के सदानंद शर्मा, केदार शर्मा, महेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि हमलोगों के घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। काफी कठिनाई है। अभी तक एक भी अधिकारी झांकने तक नहीं आए हैं। सुबोध शर्मा, कपिल देव शर्मा, शालिग्राम शर्मा, महेश्वर शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा आदि ने कहा कि बीते सोमवार की संध्या बाढ़ का पानी मुहल्ला को घेर लिया। राजस्व पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारी को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.