Move to Jagran APP

क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक विद्यासागर सिंह ने बुधवार को गोगरी पहुंचकर कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 10:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 10:12 PM (IST)
क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया) : मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक विद्यासागर सिंह ने बुधवार को गोगरी पहुंचकर कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इससे हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने औचक निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितताएं पाई। उन्होंने हेडमास्टरों एवं शिक्षकों की जमकर क्लास लगाई। औचक निरीक्षण के क्रम में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने छात्र-छात्राओं से भी पठन-पाठन की जानकारी ली।

loksabha election banner

सबसे पहले गोगरी के मध्य विद्यालय राटन पहुंचे। जहां पठन-पाठन का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने विद्यालय के कार्यालय में जाकर कैसबुक, शिक्षक उपस्थित पंजी, छात्र उपस्थित पंजी तथा अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पाई गई अनियमितता को लेकर प्रधानाध्यापक प्रभास कुमार से आवश्यक पूछताछ की। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने गोगरी के मध्य विद्यालय श्रीशिरनियां, भगवान इंटर स्कूल गोगरी, कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर, शिवनारायण राम पंसारी बालिका इंटर स्कूल जमालपुर आदि का भी औचक निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय श्रीशिरनियां में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने वर्ग कक्ष पहुंचकर बच्चों से पूछताछ की एवं बेहतर पठन-पाठन को लेकर कई आवश्यक टिप्स दिए। यहां भी विद्यालय के विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। भगवान इंटर स्कूल गोगरी में भी विभिन्न पंजियों की गहन छानबीन की। कई पंजियों में ओवर राइटिग देखकर प्रधानाध्यापक की क्लास भी लगाई। वहीं कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर में भी विभिन्न पंजियों की जांच की। प्रधानाध्यापक रुस्तम अली से आवश्यक जानकारी ली। उसी परिसर में अवस्थित एसएनआरपी ग‌र्ल्स इंटर स्कूल जमालपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के अवकाश पर रहने के कारण क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक द्वारा पंजियों के अवलोकन के साथ-साथ अन्य जांच नहीं हो पाई। हालांकि उन्होंने यहां पठन-पाठन की व्यवस्था का अवलोकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.