Move to Jagran APP

खगड़िया में तीन दिनी चलंत लोक अदालत आयोजित

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर खगड़िया जिला अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2022 31 अगस्त 2022 एवं एक सितंबर 2022 को चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 10:23 PM (IST)
खगड़िया में तीन दिनी चलंत लोक अदालत आयोजित
खगड़िया में तीन दिनी चलंत लोक अदालत आयोजित

जासं, खगड़िया : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर खगड़िया जिला अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2022, 31 अगस्त 2022 एवं एक सितंबर 2022 को चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन

loksabha election banner

किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजुला भारती द्वारा बताया गया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया कुमुद रंजन

सिंह के निर्देशानुसार चलंत लोक अदालत हेतु रूट चार्ट तैयार किया जा चुका है। विभिन्न प्रकार के वादों के पक्षकार उक्त आयोजित होने वाले चलंत लोक अदालत में अपने वादों का निष्पादन अपने प्रखंड में करा सकते हैं। 30 अगस्त को 11:00 बजे पूर्वाह्न में अलौली प्रखंड मुख्यालय में, 2:00 बजे अपराह्न से प्रखंड मुख्यालय खगड़िया में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को 11:00 बजे पूर्वाह्न में प्रखंड मुख्यालय चौथम में एवं 2:00 बजे अपराह्न में प्रखंड मुख्यालय बेलदौर में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर को 11:00 पूर्वाह्न में प्रखंड मुख्यालय गोगरी में एवं 2:00 बजे अपराह्न में प्रखंड

मुख्यालय परबत्ता के प्रांगण में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संबंधित प्रखंड के पक्षकार अपने-अपने वादों का निष्पादन करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा बताया गया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के निर्देशानुसार उपरोक्त चलंत लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु न्यायिक पदाधिकारीगण जिले के प्रखंड विकास

पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं अन्य पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.