Move to Jagran APP

खगड़िया में महंगाई चौपाल आयोजित

खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आसमान छूती महंगाई के खिलाफ राजेंद्र चौक पर महंगाई चौपाल लगाया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 09:23 PM (IST)
खगड़िया में महंगाई चौपाल आयोजित
खगड़िया में महंगाई चौपाल आयोजित

जागरण टीम, खगड़िया : खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आसमान छूती महंगाई के खिलाफ राजेंद्र चौक पर महंगाई चौपाल लगाया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। चौपाल का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान कर रहे थे। इसमें विधायक छत्रपति यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ के रख दिया है। महंगाई चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि बीते 14 महीने से महंगाई दर दोहरे अंकों में है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर अनाज, दाल, चावल, दही, पनीर, शहद जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और बढ़ी है। आज हर चीज की कीमत बेहिसाब बढ़ी हुई है। कुछ चीजों के दाम दुगुने से भी अधिक हो गए हैं। चौपाल को सदर विधायक छत्रपति यादव, खगड़िया सदर प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष उदय यादव, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव समेत सूर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, अरुण कुमार, कैलाश शर्मा, रिजवान अहमद, युवराज यादव, अवनी कुमार आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरा। चौथम दुर्गा स्थान के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा को पार कर गई है। बैठक को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र त्यागी, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, कांग्रेस नेता इंद्र मोहन प्रसाद सिंह, चंद्रकांता देवी, जग नारायण सिंह, साहेब सिंह, मुरली मनोहर सिंह, ऋतिक कुमार, चंद्र भानू सिंह, फिरोज आलम, चक्रधर सिंह आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.