विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी की बात पर प्रेमी को आया गुस्सा; खगड़िया के होटल में प्रेम‍िका को लगाई आग, दोनों 50% झुलसे; दरभंगा से भागकर आए थे

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:13 PM (IST)

Khagaria Adarsh Hotel Fire Incident: खगड़िया के एक होटल में शादी के दबाव को लेकर प्रेमी ने प्रेमिका को आग ...और पढ़ें

Khagaria Adarsh Hotel Fire Incident: खगड़िया के होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया; भागते वक्त युवती ने पकड़ा, दोनों 50 फीसदी झुलसे, दरभंगा से भागकर आए थे

Khagaria Adarsh Hotel Fire Incident: खगड़िया के होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया; भागते वक्त युवती ने पकड़ा, दोनों 50 फीसदी झुलसे, दरभंगा से भागकर आए थे

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria Adarsh Hotel Fire Incident: खगड़िया रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग का रूह कंपा देने वाला खौफनाक मंजर सामने आया। आदर्श होटल में ठहरे प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी ही प्रेमिका के शरीर में आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी युवती ने अदम्य साहस दिखाते हुए कमरे से भागने की कोशिश कर रहे प्रेमी को दोनों हाथों से कसकर जकड़ लिया।

इसके चलते आग ने युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते दोनों आग का गोला बन गए। चीख-पुकार सुनकर होटल कर्मियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और होटल कर्मचारियों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाकर दोनों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक और युवती दोनों 50 प्रतिशत के आसपास गंभीर रूप से झुलस चुके हैं और उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

दरभंगा से भागकर खगड़िया के होटल में रुके थे दोनों

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों प्रेमी युगल दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदनपुर गांव के निवासी हैं। युवक की पहचान ललन सहनी और युवती की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। सामाजिक बंदिशों और शादी के विरोध के चलते दोनों गुरुवार को अपने-अपने घर से चुपके से भागकर खगड़िया पहुंचे थे और स्टेशन रोड स्थित आदर्श होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे।

शादी की बात छेड़ते ही लगाई आग, युवती ने लपटों में जकड़ा

अस्पताल के बर्न वार्ड में जीवन और मौत से जूझ रही पीड़िता रिया कुमारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह ललन सहनी से सच्चा प्यार करती है और लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन ललन हर बार शादी की बात को टालता रहा और शुक्रवार सुबह होटल के कमरे में उसने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया।

  • खगड़िया स्टेशन रोड स्थित आदर्श होटल में शादी के विवाद को लेकर प्रेमी ने प्रेमिका के शरीर में लगा दी आग

  • भाग रहे प्रेमी को जलती हुई युवती ने कसकर पकड़ा; लपटों की चपेट में आकर दोनों करीब 50 प्रतिशत तक झुलसे

  • डायल 112 की पुलिस टीम और होटल कर्मियों ने दोनों को छुड़ाकर खगड़िया सदर अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक

  • दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदनपुर गांव के रहने वाले हैं दोनों; घर से भागकर गुरुवार को आए थे खगड़िया

विवाद बढ़ने पर तैश में आकर ललन ने उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। जैसे ही युवती आग की तेज लपटों से घिर गई, ललन दरवाजा खोलकर बाहर भागने लगा। इसी दौरान जलती हुई रिया ने फुर्ती से ललन को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। युवक भी आग की चपेट में आ गया और दोनों कमरे के भीतर ही गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में दोनों का सघन उपचार जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की कानूनी जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- नवगछिया के रंगरा थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर का शराब डील ऑडियो वायरल; थाने के पास डिलीवरी का दावा, महकमे में हड़कंप