विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक साथ उजड़ गई दो भाइयों की दुनिया, खगड़‍िया में बाढ़ के पानी में डूबने से मौत, दोनों शव बरामद

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:54 PM (IST)

Khagaria Drowning Incident: खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

Khagaria Drowning Incident: परबत्ता में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत; बंध कट्टा के पास स्नान के दौरान हुआ हादसा

Khagaria Drowning Incident: परबत्ता में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत; बंध कट्टा के पास स्नान के दौरान हुआ हादसा

HighLights

  1. खगड़िया के परबत्ता में बाढ़ के पानी में डूबे दो भाई।

  2. बंध कट्टा के समीप स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे।

  3. स्थानीय गोताखोरों ने दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। Khagaria Drowning Incident: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हृदयविदारक घटना परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अकहा और भरसो गांव के बीच स्थित बंध कट्टा के समीप घटी, जहां स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी के तेज बहाव में समा गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने पानी में उतरकर काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान परबत्ता की कोलवारा पंचायत अंतर्गत तेलिया बथान गांव निवासी एतबारी मंडल के 15 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार और 13 वर्षीय छोटे पुत्र जय कुमार के रूप में की गई है। एक ही परिवार के दो नाबालिग बच्चों की एक साथ असामयिक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए थे दोनों भाई

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई दोपहर के समय अकहा और भरसो के बीच स्थित बंध कट्टा के पास फैले बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। स्नान करने के दौरान एक भाई पैर फिसलने के कारण अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी आगे बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण दोनों ही संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में समा गए।

  • खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अकहा और भरसो के बीच बंध कट्टा के समीप बाढ़ के पानी में हुआ दर्दनाक हादसा

  • स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से कोलवारा पंचायत के दो सगे भाइयों की डूबकर हुई मौत

  • मृतकों की पहचान तेलिया बथान निवासी एतबारी मंडल के पुत्र गोविंद कुमार (15) और जय कुमार (13) के रूप में हुई

  • स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला; परबत्ता सीओ हरिनाथ राम ने की घटना की पुष्टि

आसपास मौजूद लोगों ने जब बच्चों को डूबते देखा, तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के तैराक और स्थानीय गोताखोर तुरंत पानी में उतरे और खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के बेसुध शरीरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

घर में पसरा सन्नाटा, सीओ ने की घटना की पुष्टि

एक साथ दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे तेलिया बथान गांव में सन्नाटा पसर गया है और पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए परबत्ता के अंचलाधिकारी (सीओ) हरिनाथ राम ने बताया कि बंध कट्टा के पास बाढ़ के पानी में डूबने से तेलिया बथान निवासी दो सगे भाइयों की मौत हुई है। दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम कराने के उपरांत आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली अनुग्रह राहत राशि मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई जाएगी।