विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया में बीए स्टूडेंट का अपहरण, मांगी एक लाख की फिरौती

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:25 PM (IST)

खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र से बीए के छात्र चंचल कुमार का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों ...और पढ़ें

खगड़िया में बीए स्टूडेंट का अपहरण, मांगी एक लाख की फिरौती

खगड़िया में बीए स्टूडेंट का अपहरण, मांगी एक लाख की फिरौती

HighLights

  1. भरतखंड से बीए छात्र चंचल कुमार का अपहरण।

  2. अपहरणकर्ताओं ने एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।

  3. पुलिस अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयासरत।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव से बीए के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया है। घटना गुरुवार की बताई गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, भरतखंड गांव के शंकर कुमार मिश्र के 26 वर्षीय पुत्र चंचल कुमार गुरुवार को अपने घर से टहलने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा।

स्वजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस दौरान चंचल के मोबाइल से अपहरण कर्ताओं ने फोन कर एक लाख रुपये फिरौती की मांग की है। उसके बाद से चंचल का मोबाइल बंद है।

अपहृत चंचल कुमार के बड़े भाई रोहित कुमार ने भरतखंड थाना में आवेदन देकर अज्ञात के द्वारा अपने भाई के अपहरण की आशंका जताई है। थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चंचल कुमार के भाई रोहित कुमार ने कहा है कि एक लाख की फिरौती मांगी गई है।

गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना को लेकर भरतखंड थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अपहृत की सकुशल बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है।