मां काली प्रज्ञा मंदिर में जागरण कार्यक्रम आयोजित
खगड़िया। मां काली प्रज्ञा मंदिर, धोबी टोला में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जन अधिकार पार्टी (लो.) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार में लोगों को एक दूसरे से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होता है। अगर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो तो लोगों एक साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेने का मौका भी मिल जाता है।
खगड़िया। मां काली प्रज्ञा मंदिर, धोबी टोला में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जन अधिकार पार्टी (लो.) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार में लोगों को एक दूसरे से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होता है। अगर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो तो लोगों एक साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेने का मौका भी मिल जाता है। काली पूजा समिति के लोग धन्यवाद के पात्र हैं कि इस जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरण कार्यक्रम से लोग भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं। इस तरह के आयोजन से लोगों में भक्ति की भावना जगती है। इस मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष चंदन ¨सह, वरीय भाजपा नेता रविशचंद्र उर्फ बंटा समेत कमल भारती, अरुण मुंशी, सर्वजीत पांडे, काली पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप तूफानी, सचिव उमेश साह, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार पटवा, सदस्य बबलू कुमार, पप्पू कुमार,मनोज कुमार, बसंत रजक, रोहित कुमार, दीपक रजक, छोटू आदि उपस्थित थे।