Move to Jagran APP

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों की रही धूम

खगड़िया।15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, शि

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 08:57 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 08:57 PM (IST)
शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों की रही धूम
शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों की रही धूम

खगड़िया।15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि में झंडोत्तोलन किया गया। वहीं जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। चप्पा-चप्पा में उत्सवी माहौल दिखा। 72 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोगरी में मुख्य समारोह भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। यहां गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर गोगरी

prime article banner

एसडीपीओ पीके झा, लोक शिकायत पदाधिकारी मो. शफीक, डीसीएलआर मो. मुस्तकीम, कार्यपालक दंडाधिकारी मनोरमा देवी, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ र¨वद्रनाथ, नपं कार्यपालक अधिकारी राजेश आदि उपस्थित थे। वहीं अनुमंडल कार्यालय व गोपनीय शाखा परिसर में एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ कार्यालय परिसर

में एसडीपीओ पीके झा, प्रखंड कार्यालय परिसर में

प्रमुख श्रीकांत ¨सह, सीडीपीओ कार्यालय परिसर

में सीडीपीओ, अवर निबंधन कार्यालय परिसर में निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार झा, गोगरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, जमालपुर डाकघर में उपडाकपाल मानकेश्वर ¨सह ने झंडोत्तोलन किया। जबकि

जमालपुर बाजार स्थित बघवा चौक पर नपं अध्यक्ष शशिकला देवी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं गोगरी पंचायत में पंचायत की मुखिया व मुखिया संघ अध्यक्ष शांति देवी, बौरना पंचायत में मुखिया याशमीन, दक्षिणी जमालपुर में मुखिया उमा देवी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं बीआरसी भवन में बीईओ हरेंद्र रजक, मध्य विद्यालय श्रीशिरनिया व कस्तुरबा बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापक सह डीडीओ प्रभाकर ठाकुर, भगवान उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद भगत, एसएनआरपी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश बिहारी, कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर में प्रधानाध्यापक रुस्तम अली, संकुल केंद्र मध्य विद्यालय बुल्लीचंद में संचालक बंदना कुमारी, मध्य विद्यालय उसरी में विजय कुमार निराला, तारा मध्य विद्यालय संकुल में संचालक मनोज केशरी, मध्य मकतब गोगरी में अमीन असगर, मध्य मकतब बौरना में मो. मुस्ताक, अंसारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय बौरना में सुनील कुमार, टीएन बालिका उच्च विद्यालय में विनय ¨सह, न्यू माडर्न एकेडमी में प्राचार्य संजय भगत, व्यापार मंडल में अध्यक्ष रघुवंश यादव ने झंडोत्तोलन किया। जबकि

गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम कचहरी कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशोर साह की विधवा 93 वर्षीय फुलझड़ी देवी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर रामपुर सरपंच नूर आलम आदि मौजूद थे। इस अवसर पर

रामपुर सरपंच नूर आलम ने भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपसरपंच रुबी देवी सहित सभी पंच सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

=== ===

मार्चपास्ट में सैनिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा

संवाद सूत्र, गोगरी(खगड़िया): स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जबकि भगवान उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में

मार्चपास्ट चर्चा में रहा। मार्चपास्ट में बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। वहीं डीएवी विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। जबकि बालक वर्ग में भी सैनिक स्कूल प्रथम, डीएवी द्वितीय व भगवान उच्च विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। वहीं दोपहर में भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में अधिकारी एलेवन व पब्लिक एलेवन के बीच फैंशी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी एलेवन 6-2 से विजयी रहा।

====

परबत्ता में चहु ओर विकास दिख रहा है: विधायक

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): परबत्ता प्रखंड में भी स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने आवासीय परिसर में विधायक आरएन ¨सह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज परबत्ता में चहु ओर विकास दिख रहा है। वर्ष 2019 में अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु बनकर तैयार हो जाएगा।

मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया जयजयराम चौधरी, राजेश कुमार रमण उर्फ पप्पू भगत, मणिभूषण राय आदि उपस्थित थे। वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख धनंजय ¨सह, परबत्ता थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह, मड़ैया ओपी परिसर में ओपी प्रभारी राजकुमार साह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परबत्ता में प्रभारी डॉ. एनपी मेहरा ने झंडोत्तोलन किया। जबकि

माधवपुर में मुखिया जनार्दन कुमार ¨सह, सियादतपुर अगुवानी में मुखिया ¨पटू कुमार, तेमथा करारी में मुखिया राजीव चौधरी, पाटलीपुत्र सेंट्रल स्कूल में डायरेक्टर जेपी ¨सह, स्वामी विवेकानन्द इंटर नेशनल स्कूल में उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव, प्रतिभा विकास संस्थान, तेमथा राका में अमित कुमार मिश्र, संत मेरिस इंगलिश स्कूल में प्राचार्य जॉय जोसेफ, संत कोलंबस स्कूल कन्हैयाचक में डायरेक्टर एनके शांडिल्य, बचपन प्ले स्कूल कन्हैयाचक में डायरेक्टर प्रतिमा चौधरी, मध्य मकतब भरतखंड में शाहिन परवीन, मध्य विद्यालय डुमरिया खुर्द में प्रभु नारायण ¨सह, कन्या मध्य विद्यालय मथुरापुर में कंचन कुमारी ¨सह, मध्य विद्यालय मड़ैया में प्रधान अमरेन्द्र प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय यदुवंश नगर में तिरंजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय इंगलिश लगार में प्रफुल्ल कुमार प्रसून, कन्या प्राथमिक विद्यालय वैसा में इन्द्रदेव मंडल, मध्य विद्यालय बेलहर में विद्या भूषण कुमार, मध्य विद्यालय दुधैला में देवनन्दन सहनी, जगन्नाथ राम इंटर विद्यालय सलारपुर में नवीन कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

राधा रानी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में दुर्गा स्थान मोजाहिदपुर के प्रागंण में प्रेमशंकर ¨सह उर्फ कल्लू ¨सह ने झंडोत्तोलन किया।

=== ===

बलहा मुखिया सम्मानित किए गए

संवाद सूत्र, मानसी(खगड़िया): 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानसी प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चे द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। झंडोत्तोलन के बाद कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने झंडोत्तोलन किया। वहीं मानसी स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर इंस्पेक्टर विद्यासागर पांडेय ने झंडोत्तोलन किया। रेल थाना पर थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। मानसी स्टेशन पर एसएस अनिल कुमार मंडल ने तिरंगा फहराया। जबकि रेलवे विद्युत कार्यालय परिसर में फोरमैन रामानुज चौधरी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय परिसर में कनीय अभियंता संजय वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। मानसी थाना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ¨सह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं

प्रिस्टीन मेगा फूड पार्क में कंपनी के सुधांशु शेखर ने झंडोत्तोलन किया। जबकि उपडाकघर मानसी में उपडाकपाल बसंत यादव, बिहार ग्रामीण बैक परिसर में शाखा प्रबंधक ने झंडोत्तोलन किया। वहीं जदयू कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद ¨सह, व्यापार मंडल में रामशरण यादव विचार मंच के अध्यक्ष विजय कुमार पांडव ने झंडोत्तोलन किया। मां सावित्री एचपी गैस वितरक सैदपुर कार्यालय पर प्रोपराइटर चन्द्रशेखर कुमार ने झंडोत्तोलन किया। जबकि मानसी पीएचसी पर डॉ. राजीव कुमार रंजन,राजाजान महादलित टोला में सरपंच मनोज कुमार, पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन पर मुखिया नरेश प्रसाद सहनी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं प्राथमिक मकतब छोटी बलहा में बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष राजाराम ¨सह, स्टेशन रोड लोहिया चौक के समीप कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन, सैदपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया अर¨वद यादव, चकहुसैनी पंचायत भवन परिसर में मुखिया दीपक कुमार विद्यार्थी, बलहा पंचायत भवन परिसर में मुखिया संजीव कुमार, खुटिया पंचायत भवन परिसर में मुखिया डेजी देवी, खुटिया ग्राम कचहरी परिसर में सरपंच गीता देवी और ग्राम स्वराज संघ छोटी बलहा कार्यालय परिसर में संतोष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इधर, प्राप्त जानकारी अनुसार

प्रखंड के बलहा पंचायत के मुखिया संजीव कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं जीयो टै¨गग के लिए मानसी बीडीओ मो. आबिद हुसैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जदयू कार्यालय में स्वच्छता कार्यकर्ता गिरिजा देवी को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया।

इधर, गोगरी प्रखंड अंतर्गत मदारपुर पैक्स परिसर में पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार विद्यार्थी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं रेशनल सैनिक स्कूल मदारपुर, महेशखूंट परिसर में सचिव सुबोध यादव, संचालिका रुभा ने झंडोत्तोलन किया। === ===


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.