कोरोना मामले में खगड़िया ने पटना को पीछे छोड़ा, पहुंचा टॉप पर
खगड़िया। खगड़िया जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन कोरो
खगड़िया। खगड़िया जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। अनलॉक-वन में स्थिति भयावह हो उठी है। प्रवासी और आवासित दोनों संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। संक्रमितों में अब पुलिस कर्मी से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक शामिल हैं। शुक्रवार को भी चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 273
तेजी से बढ़ी कोरोना पॉजिटिव की संख्या ने जिले को अब सर्वाधिक प्रभावित जिला बना दिया है। कोरोना पॉजिटव के मामले में खगड़िया अब पटना को भी पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच चुका है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 273 हो गई है। जबकि पटना के कुल पॉजिटिव की संख्या 268 है। तीसरे स्थान पर बेगूसराय है। एक माह में शून्य से टॉप पर पहुंचा खगड़िया
एक माह में ही खगड़िया जिला शून्य से टॉप पर पहुंचा। जो चिता का विषय है। बीते सात माई तक जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं थे। आठ माई को पहली बार एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने का जो सिलसिला जारी हुआ, वह थमा नहीं है। कोरोना पॉजिटिव में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस कर्मी और अग्निशमन कर्मी भी
जैसे-जैसे जिले में प्रवासियों की संख्या बढ़ती गई, वैसे- वैसे पॉजिटिव की संख्या भी बढ़ती चली गई। हाल अब यह हो गया है कि प्रवासियों के अलावा अब आमलोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। बीते दिनों एक साथ चार जगहों पर आवासित मरीज मिले। प्रशासन को चार नए कंटेनमेंट जोन बनाने पड़े। बीते गुरुवार को अस्पताल के एक अधिकारी के साथ तीन कर्मी भी पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 28 पुलिस कर्मी और तीन अग्निशमन कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसका प्रसार तेजी से होने लगा है। कई रिकार्ड बने
खगड़िया ने कोरोना संक्रमण के मामले में कई रिकार्ड बनाया है। एक दिन में 85 मरीज का मिलना भी एक रिकार्ड ही है। मौत के मामले में भी यहां तीन संक्रमित की मौत हुई है। जबकि मानसी के एक संक्रमित प्रवासी की मौत बेगूसराय में हुई।